पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत। बसंतकालीन गन्ना बुवाई बीज बदलाव कार्यक्रम के तहत गन्ना विकास परिषद पूरनपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले एलएच चीनी मिल पीलीभीत के विभिन्न ग्रामों में गन्ना कृषकों के मध्य जागरूकता के लिए छह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम के निर्देश पर गन्ना विकास परिषद पूरनपुर से झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। इन प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव में जाकर किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजाति की बुवाई करने की अपील की गई। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर, उप महाप्रबंधक (गन्ना) पीलीभीत चीनी मिल, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) पीलीभीत चीनी मिल, जोनल इंचार्ज चीनी मिल पीलीभीत एवं परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.