बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषि विभाग के प्रचार प्रसार वाहन जागरूक करेंगे। ये प्रचार वाहन जिले की सभी तहसील एवं ब्लॉक क्षेत्र में जायेंगे और किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने को प्रेरित करेंगे। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री के लाभ भी बताएंगे एवं न कराने पर होने वाली हानि से भी प्रचार वाहन अवगत कराएंगे। बुधवार के लिए कलक्ट्रेट परिसर से पांच प्रचार वाहनों को एसडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर सदर, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, सहसवान तहसील को रवाना किया। प्रचार वाहनों में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित पंपलेट भी किसानों को वितरण के लिए रखे हैं। इस प्रचार वाहन के जरिये किसानों की फार्मर रजिस्ट्री भी की जायेगी। डीडी कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, नेकपाल वर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.