रामपुर, मार्च 23 -- रामपुर डिपो से अब तक रोडवेज बसों की निजी कार्यों के लिए बुकिंग नहीं हुई। इसकी वजह प्रचार-प्रसार का अभाव व पूर्व में बुकिंग की समय सीमा अधिक होना बताई जा रही है। अब बुकिंग कराने की समय एक महीना से घटाकर पांच दिन कर दी गई है। साथ ही प्रसार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रामपुर डिपो पर 108 बसें हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली, मुरादाबाद, हल्द्वानी और बरेली रूट पर संचालन होता है। रोडवेज बसों को निजी कार्य जैसे शादी, विवाह, पिकनिक आदि जगह के लिए बुकिंग की जा सकती है। पहले बुकिंग के लिए एक महीना पहले आवेदन करना होता था, लेकिन अब निगम ने पांच दिन पहले बुकिंग कराने की सुविधा दे दी है। विभागीय अफसरों ने कहा कि प्रक्रिया में बदलाव होने से अब रोडवेज बसों की बुकिंग के आसार हैं। नियमों में बदलाव होने से बुकिंग होने से निगम का राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.