सीतामढ़ी, मार्च 2 -- परिहार। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में आगामी पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर सभी दलों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार की रात से 48 घंटे के लिए चुनाव-प्रचार थम गया है। वहीं पांच मार्च की रात्रि तक यानी 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील किया गया है। सीमा सील के दौरान सभी तरह के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। केवल इमरजेंसी वाहनों के परिचालन का ही इजाजत है। चुनाव में विधि व्यवस्था संधारण के लिए नेपाली सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को अपने घेरे में ले लिया है। चुनाव को लेकर सर्लाही व मोहत्तरी जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में नेपाली सेना, नेपाली पुलिस, नेपाली एपीएफ, ट्रैफिक व म्यादी पुलिस फोर्स के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच व पेट्रोलिंग किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.