नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एमसीडी के 12 वार्डों में 30 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वजीरपुर में जनसभा कर क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा और शाम को दक्षिणपुरी में रोड शो किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश में प्रचार किया, वहीं कांग्रेस नेता भी लगातार डोर-टू-डोर संपर्क में जुटे हैं। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया। चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम तक चलेगा। ग्रेटर कैलाश, नारायणा, द्वारका बी, ढिचकाऊं कलां, मुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी और विनोद नगर वार्डों में मतदान की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.