औरैया, मार्च 14 -- औरैया, संवाददाता। शहर के प्रमुख चौराहों पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद और पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पहले चेतावनी और प्रचार-प्रसार के बावजूद जब दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो शनिवार को पुलिस सड़कों पर उतर आई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। दरअसल शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। इसके तहत नगर पालिका और यातायात पुलिस को सड़कों से ठेले हटवाने और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटवाने को कहा गया था। इसके बाद शुक्रवार को नगर पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.