गुमला, फरवरी 21 -- गुमला, संवाददाता । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार शाम पांच बजे प्रचार का भोंपू थम गया। भोंपू बंद होने के साथ ही शहरवासियों को पिछले कई दिनों से हो रहे कानफोड़ू और कर्कश शोर से राहत मिली। निकाय चुनाव को लेकर गुमला में 8 फरवरी से प्रचार तेज था। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जबकि 22 वार्डों के लिए 112 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लगभग सभी प्रत्याशी शहर के गली-मुहल्लों में भोंपू के जरिए प्रचार कर रहे थे। इससे आम लोग खासे परेशान थे। शनिवार शाम भोंपू थमने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।हालांकि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद देर शाम तक प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...