प्रचंड धूप के साथ गर्म हवा से दिनभर त्रस्त रहा जनजीवन
जौनपुर, जून 9 -- जौनपुर, संवाददाता। अधिक जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर सोमवार की दोपहरी दहकती भट्ठी की तरह हो गयी थी। सुबह आठ बजे से ही शरीर से पसीना निकलना शुरू हो गया था। नौ बजे के बाद आकाश जैसे आग उगलने लगा जिससे घर से निकलने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रचंड धूप के साथ दिनभर तेज गर्म पछुआ हवा चलती रही। उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे। भीषण गर्मी के चलते शरीर में घमौरियां निकल कर लोगों को परेशान कर रही हैं। 10 बजे के बाद आवश्यक कार्य पड़ने पर जो लोग घर से बाहर निकल रहे थे वह सिर, मुंह समेत पूरा बदन ढंके हुए थे। यह भी पढ़ें- पूरे दिन आसमान से बरसती आग ने किया पसीना-पसीना बाइक सवारों का हाल बेहाल रहा। हेल्मेट लगाने के बाद भी धूप की तपिश सिर और चेहरा जला दे रही थी। शीतल पेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.