धनबाद, अप्रैल 27 -- प्रचंड गर्मी से जिलेवासियों को राहत मिली है। रविवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाए और कई जगहों पर बूंदाबांदी के साथ हवा चलने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और 40-50 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बता दें कि पिछले 15 दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री दर्ज किया जा रहा था, जिससे पूरे जिले के लोग गर्मी से बेचैन थे। यह भी पढ़ें- दिनभर सूर्यदेव के बादलों संग आंख मिचोली खेलने से आसमान में छाया रहा, मौसम हुआ सुहाना गर्म हवा चलने से लोग पूरी तरह से परेशान हो गए थे। यह भी पढ़ें- जिले में सर्द हवा से मौसम हुआ खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली ...