प्रचंड गर्मी में स्वयं सेवक घर घर जाकर मांग रहे रोटियां
गंगापार, मई 27 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयागराज गांवों की माताओं के चूल्हे तक पहुंचने के लिए अनूठी रणनीति बनाई है। इसके तहत इन दिनों रोटी के एकत्र करने लिए जसरा ब्लाक के सैकड़ों परिवारों तक संघ ने दस्तक दे दी है। जयपुरिया स्कूल गौहनिया के परिसर में चल रहे काशी प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग में 22 मई से छह जून तक परिवारों से प्रतिदिन दो समय में पांच हजार रोटी प्रशिक्षणार्थियों के भोजन के लिए एकत्र की जा रही हैं। इन दिनों काशी प्रांत का संघ शिक्षा का वर्ग गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर के सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में चल रहा है। इस शिविर में 800 प्रशिक्षार्थी स्वयं सेवक शामिल हैं। इस संघ शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में संघ के काशी प्रांत के पदाधिकारी भी वर्ग में शामिल हैं। संघ की पहुंच अधिक से अधिक परिवारों तक करने के उद्देश्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.