हाथरस, मई 31 -- हाथरस। प्रचंड गर्मी के दिनों में शहर से लेकर जिले के देहात और कस्बों में चल रहा बिजली संकट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात और शनिवार को भी पूरे दिन लोकल फॉल्ट और फीडर ब्रेक डाउन के नाम पर बिजली कटौती का सिलसिला चलता रहा। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान रहे। गर्मी के दिनों में जिले का बिजली सिस्टम ओवरलोडिंग के चलते दम तोड़ता दिखाई दे रहा है। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर फुंकने के साथ ही केबल में फॉल्ट और फीडर ब्रेक डाउन की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते शहर से लेकर देहात तक बिजली संकट गहरता जा रहा है। शुक्रवार की रात को भी शहर के आगरा रोड गिजरौली स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की विद्युत आप...