बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के बीच इन दिनों लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी व लो वोल्टेज से आम उपभोक्ता परेशान हैं। दिन हो या रात, अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज गर्मी के इस मौसम में बार-बार बिजली कटने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों में घंटों तक बिजली गायब रहती है जिससे घरों में पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद हो जाते हैं। रात के समय बिजली कटने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- चढ़ते पारे के साथ शुरू हुई कटौती, दिन का सुकून व रातों की नींद गायब उपभोक्ता गौरव कुमार, जोशी कुमार, सन्नी कुमार और रुपेश कुमार ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण घरेलू कार्...