प्रचंड गर्मी में बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई
झांसी, मई 27 -- झांसी। शहर का पारा 46 डिग्री से ऊपर बना है। ऐसे में पर्याप्त बिजली आपूर्ति चुनौती बन गई है। हालात यह है कि ताप चढ़ते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम है। ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। मंगलवार की रात नगर के कई मोहल्लों ब्लैक आउट रहा। हालांकि आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन, बत्ती सुबह आती-जाती रही। मंगलवार की रात रानी महल, बड़ाबाजार, गंज, सुभाष गंज, छनियापुरा, तालपुरा, खुशीपुरा, कंबल मील, कसाई मंडी में बिजली व्यवस्था गड़बड़ रही। जिससे एक आबादी को पूरी तरह बिजली का सुख नहीं मिल सका। यहां घंटों बिजली टुकड़ियों में मिली। मेडिकल पावर में गड़बड़ी की वजह से आधी के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। इसके बाद भी यहां इलाकों में टुकड़ियों में बत्ती मिली। मुन्नालाल पावर हाउसे से जुड़े नई बस्ती, आतिया ताल, मुरली मनोहर मंदिर, मिशन सहित इलाकों में भी कई बार बिजली आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.