प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान
हजारीबाग, मई 26 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बूढ़े-बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।बिजली की आंख-मिचौली का असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। इचाक बाजार के दुकानदारों ने बताया कि लगातार बिजली कटने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का बढ़ा आक्रोश बिजली नहीं रहने से फ्रीज, कूलर, पंखा और अन्य उपकरण बंद हो जाते हैं, जिससे ग्राहकों को भी परेशानी होती है। छोटे व्यवसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.