हाथरस, अप्रैल 26 -- हाथरस। प्रचंड गर्मी के बीच बने पेयजल संकट की समस्या को लेकर अब लोग सड़क पर उतर रहे हैं। पेयजल किल्लत को लेकर रविवार को नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 के राजेंद्र नगर के लोगों गुस्सा फूट गया। लोगों ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 में आने वाले राजेंद्र नगर और उसके आस-पास के इलाके में पहले से ही अमृत योजना व अन्य कोई पेयजल योजना की लाइन नहीं है। जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में सूख रहे हलक, दूषित पानी उगल रहे हैंडपंप क्षेत्र में लगे अधिकांश इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े होने की वजह से लोगों की मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को बूंद-बूंद पानी की समस्या से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.