प्रचंड गर्मी में पसीना-पसीना हुए लोग, बदल सकता है मौसम का मिजाज
बुलंदशहर, मई 28 -- जनपद में प्रचंड गर्मी और भीषण तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों और उमस के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आया। दोपहर के समय स्थिति यह हो गई कि मुख्य बाजारों और सड़कों पर राहगीरों का निकलना दूभर हो गया और लोग झुलसने को मजबूर रहे। गर्मी और बेचैनी से बचने के लिए लोग दिनभर ठंडे पेयों और अन्य उपायों का सहारा लेते रहे, लेकिन सूरज की तपिश के आगे सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शाम तक राहत मिलेगी, लेकिन देर शाम तक मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं देखी गई और उमस भरा माहौल बरकरार रहा。 यह भी पढ़ें- आज से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्टवाहनों की संख्या कम, घरों से नहीं निकले लोग गुरुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.