प्रचंड गर्मी में दोगुनी हुई बिजली की मांग, आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव
कुशीनगर, जून 11 -- कुशीनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच कुशीनगर जिले में बिजली की मांग अचानक दोगुनी हो गई है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ने से बिजली खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। स्थिति यह है कि जहां सामान्य दिनों में जिले में करीब 120 से 125 मेगावाट बिजली की खपत होती थी तो वहीं इन दिनों मांग बढ़कर 250 मेगावाट तक पहुंच गई है। बिजली की बढ़ी हुई मांग के बीच आपूर्ति व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है। तापमान में वृद्धि और प्रचंड गर्मी के बीच जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विभागीय स्तर पर मांग के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर बाधित आपूर्ति लोगों के लिए पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.