रांची, मई 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी निभाने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों को अब राहत मिलने वाली है। रांची पुलिस ने जवानों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक कूलिंग जैकेट का ट्रायल शुरू किया है। यह पहल पुलिस व्यवस्था को स्मार्ट और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। रांची पुलिस ने फिलहाल पांच कूलिंग जैकेटों का ट्रायल शुरू किया है। ट्रायल सफल रहने और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर भविष्य में और जैकेट खरीदी जाएंगी। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कूलिंग जैकेट दिया गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर तपती धूप में उनसे ड्यूटी भी करायी जा रही है。 यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी में घमौरियों का इलाज हैं प्योर कॉटन कुर्ता सेट्स, त्वचा र...