रुडकी, मई 21 -- लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। इसके चलते सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं बच्चे भी परिजनों से चोरी-छिपे स्विमिंग पूल का आनंद उठा रहे हैं और घंटों पानी में रहकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों का बुरा हाल है। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए ग्रामीण सुबह, दोपहर, शाम और रात में कई बार स्नान कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी के बीच स्विमिंग पूल का आनंद ले रहे बच्चे दूसरी ओर, जहां परिजन बच्चों को तेज धूप में बाहर न जाने की हिदायत दे रहे हैं, वहीं बच्चे चोरी-छिपे कस्बे के सोसायटी रोड मोहल्ले में बने स्विमिंग पूल में पहुंचकर मौज-...