वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने गुरुवार को बेहाल कर दिया है। ऐसा लगा मानो आकाश से आग के गोले बरस रहे हैं। धरती भी तवे सी तपती रही। असर यह रहा कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। यह इस गरमी में अब तक सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है। बनारस प्रदेश में तीसरा और देश में 15वां सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई राहत के आसार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- धूप और गर्म हवा का 26 शहरों में कहर, तीन दिन का रेड अलर्टगर्मी की स्थिति सुबह भगवान सूर्य ने आंखें खोली तभी से उनके तेवर का आभास होने लगा था। तपिश ऐसी कि 10 बजते-बजते ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास भी गहराता गया। भीड़ भरी सड़कें सुनसान दिखने लगी। जिन्हें बहुत जरूरी था वे ही निकले। लेकिन धूप से बचने के लिए सिर पर ...