प्रगनैत टोला ने जीता समर डे क्रिकेट का खिताब
बोकारो, मई 24 -- पेटरवार। प्रखंड के चरगी पंचायत के मुखिया रानी कुमारी मुर्मू के सौजन्य से चरगी में रविवार को एक दिवसीय समर डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्दघाटन चरगी मुखिया ने फीता काटकर व बेटिंग कर के किया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिलीप इलेवन व प्रगनैत टोला के बीच खेला गया। खेले गए फाइनल मैच में प्रगनैत टोला की टीम ने समर डे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। प्रगनैत टोला के खिलाड़ी रेहान फजल को दो ओवर में सात विकेट लेने पर मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया और उसे पुरस्कृत किया गया। चरगी मुखिया ने दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, अशफाक, रितुलाल, इजहार आलम सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.