जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान शहर के कई अन्य विद्यालयों में भी सामूहिक गायन हुआ। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में भैया-बहनों, आचार्यों और अभिभावकों ने एक स्वर में 'वंदे मातरम्' का गान कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता दर्ज कराना है। यह भी पढ़ें- प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हुआ परिसर प्रधानाचार्य अभिलाष ग...