संभल, अक्टूबर 5 -- कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार में सोमवार सुबह अंकित गुप्ता पुत्र महेंद्र कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। अंकित गुप्ता अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पत्नी संगीता पिछले करीब तीन माह से अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए मायके में रह रही है। युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...