हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी के प्रगति विहार में लोगों को लो वोल्टेज से निजात मिल गई है। ऊर्जा निगम ने समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। स्थानीय पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। अब राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए लोगों ने विभागीय कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी शुभा जोशी, जेई धीरज पंत, सारिका, गोपाल सिंह सौन, भागीरथी, त्रिलोचन पांडे, चिंतामणी शर्मा, हरीश पांडे, गौरव श्रीवास्तव, लीलाधर जोशी, पान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.