अररिया, जनवरी 13 -- अररिया, संवाददाता प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की सौगात दी थी। फिलहाल सर्वे व सीमांकन के बाद अररिया के रामपुर कोदरकट्टी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लिए चिह्नित 20 एकड़ 60 डिसमल भूखंड के चारो ओर पीलर गाड़ दिया गया है। स्वास्थ्य डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लिए चिह्नित जमीन को पीलर के सहारे सीमांकित कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया सहित आगे की अन्य कार्रवाई शुरू की जाएगी। सरकार व जिला प्रशासन की कोशिश है कि अररिया में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द हो ताकि इसका लाभ हर वर्ग को मिल सके। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.