नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। वर्षों से लटके प्रगति मैदान अंडरपास-5 की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने यहां कार्य करने के लिए पीडब्ल्यूडी को अनापत्ति पत्र (एनओसी) दे दिया है। दिल्ली के केंद्रीय यातायात नेटवर्क की एक अहम कड़ी माना जाने वाला यह अंडरपास अब तेजी से तैयार हो सकेगा और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चालू होने के बाद प्रगति मैदान और आईटीओ कॉरिडोर के आसपास यातायात दबाव कम होगा और पूर्व-मध्य दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी द्वारा भैरों मंदिर एवं आईटीओ के पास पांच अंडरपास बनाए गए थे, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके, लेकिन रेलवे लाइन के पास बने पांचवें अंडरपास में जलभराव, पानी टपकने एवं दरार आ गई थी। इसके चलते उसे बंद करना पड़ा था। इसकी मरम्मत के लिए सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.