बेगुसराय, मार्च 30 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राहुलनगर सहित प्रखंड के सभी 61 विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक व अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया गया। बच्चों को प्राप्त ग्रेड के साथ प्रगति पत्रक भी उपलब्ध कराया गया। स्कूलों में मूल्यांकन के बाद सीआरसी स्तर पर उत्तर पुस्तिका की जांच की गई थी। रिपोर्ट कार्ड पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। वर्ग एक से अष्टम के छात्राओं के वार्षिक मूल्यांकन में 12 बिंदुओं पर कार्य किया गया था। वर्ग में सक्रियता, साफ सफाई ,गीत गाना, चित्र बनाना, नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मक, प्रश्न पूछना अभिव्यक्ति खेलकूद में सहभागिता आदि शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय राहुलनगर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सुमन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय में बेहतरी...