बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। तीन विकास खण्डों की प्रगति खराब मिली। तिन्दवारी में 31.67 प्रतिशत, बड़ोखर खुर्द में 38.30 तथा महुआ में 43.44 प्रतिशत प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और तीनों बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। नरैनी, जसपुरा व कमासिन में प्रगति कम होने पर बीडीओ को चेतावनी दी। सबसे कम प्रगति वाले तीन सचिवों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को विकास एवं पंचायत विभाग को कुल आवंटित 123 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में खराब प्रगति वाले पंचायत सहायकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.