सीवान, जनवरी 23 -- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद पुन: विकास कार्यों को क्रियान्वित कराने में जुट गए हैं। सूबे में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार सीवान आए हैं। उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण में सीवान की धरती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अभिनंदन किया । उन्होंने कहा कि जिले की 8 विधानसभा सीट में 7 पर एनडीए को सीवान की जनता ने अपना समर्थन देकर विधायक बनाया। मंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सीवान से जुड़ी जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उसका जायजा लेने आए हैं। बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। शांति के साथ विकास हो रहा है, इसका उदाहरण सीवान है। प्रगति के साथ समृद्धि की राह पर सीवान व बिहार है। श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.