सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रगतिशील सैनी सभा द्वारा रविवार को सेठ गंगादास माहेश्वरी सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 240 मेधावियों, 10 विशेष योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों और आईएएस विवेक सैनी को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों को बड़ा लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सभा अध्यक्ष अभय सैनी एडवोकेट ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समाज को नई दिशा देता है। समारोह में परिधि सैनी, वंश सैनी, अनमोल सैनी, आरती सैनी, शिवानी सैनी, लक्ष्मी सैनी, पायल सैनी, लवी सैनी, शैली सैनी, हरिओम सैनी, अनुष्का स...