सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। रविवार को प्रगतिशील सैनी सभा के संरक्षक मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। संरक्षक संजय सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मई को बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व स्नातकोत्तर में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मान दिया जाएगा। समारोह की सभी व्यवस्थाएं आपसी सहयोग से तय कर दी गई हैं। बैठक के बाद वरिष्ठ समाजसेवी स्व. चौधरी अमर सिंह सैनी की आठवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक में अभय सैनी, मोहन सैनी, सोमपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.