प्रगतिशील लेखक संघ ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई
अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- अम्बेडकरनगर। प्रगतिशील लेखक संघ ने हंसवर में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती मनाई। राशिद अनवर के संरक्षण, इंजीनियर राजपत यादव की अध्यक्षता एवं असलम सिकंदरपुरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि समाज की अंतरात्मा की आवाज थे। उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों और वंचित वर्गों की पीड़ा को जिस संवेदनशीलता के साथ अभिव्यक्त किया, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। इस मौके पर आफताब हुसैन चांद, सूरज शौर्य, प्रदीप प्रजापति, रफीक अजहर, रूमी, इकरामुल हक व अन्य ने रचनाएं प्रस्तुत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.