पीलीभीत, फरवरी 12 -- बीसलपुर। प्रगतिशील बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद पर सुनील सक्सेना ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। प्रगतिशील बार एसोसिएशन का चुनाव के लिए अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए पर्चों की बिक्री की गई। अध्यक्ष पद पर सुनील सक्सेना ने अपना नामांकन चुनाव अधिकारी विमल मिश्रा व आमोद रायजादा के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मौके पर नंदराम गंगवार, राजाराम माथुर, केके सिंह, सूरज गुप्ता, मुकेश शुक्ला, आशुतोष मिश्रा सहित कई वकील मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.