सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- नंदी फिरोजपुर के प्रगतिशील किसान और खेती में विविधीकरण के लिए 2022 में पद्मश्री से सम्मानित चौधरी सेठपाल को सोमवार 8 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित करेंगे। चौ. सेठपाल ने बताया कि देश में कृषि और उससे जुड़े उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने वाली 120 वर्ष पुरानी संस्था प्रोग्रेस हार्मोनी डवलपमेंट चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा नई दिल्ली में एग्रो बिजनेश समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में कृषि मंत्री के साथ केंद्रीय कानून और न्यायमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। खास है कि चौ सेठपाल प्राकृतिक, बिना कीटनाशक और बिना खादों के प्रयोग के अच्छी उपज लेने में माहिर हैं। वह खेतों में स्वच्छ जल में सिंघाडे की खेती करने के लिए भी मशहूर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.