प्रगतिशील किसान अशोक किए गए सम्मानित
गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्रीय बागवानी अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के द्वारा वित्तपोषित और कृषि प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, जोन चार पटना द्वारा निर्देशित और कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा द्वारा संचालित तकनीक प्रत्यक्षण इकाई जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार (टीडीसी-निकरा) परियोजना के तहत मेराल प्रखंड के तेनार गांव निवासी प्रगतिशील किसान अशोक राम सम्मानित किए गए। उन्हें सूखे की स्थिति में धान की सीधी बुआई (फसल उत्पादन) के लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान महेश चंद्र जेराई ने बताया कि प्रगतिशील किसान अशोक ने जलवायु परिवर्तन के कारण गढ़वा और पूरे देश में वर्षा की कम मात्रा के बावजूद, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.