उरई, मार्च 23 -- उरई। उन्नत खेती एवं बेहतर ढंग से पशुपालन के लिए जिले से सात किसानों को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के लिए रवाना किया गया था जहां पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब जल्द ही यह किसान अन्य किसानों को भी इस बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अवस्थी जी द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग की अंतर्राज्यीय भ्रमण योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को रवाना किया गया था। इस दल में प्रगतिशील कृषक लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, रोहिताश पुरोहित ,शिवशंकर चतुर्वेदी ,अभय कुमार सिंह सेंगर, राकेश गुप्ता, श्रीपाल सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी शामिल रहे। इन किसानों ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञ पशुपालन...