गोपालगंज, अप्रैल 13 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड में आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रगणक व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र शुरू हुआ। इस कार्यक्रम के तहत कुल पांच बैचों में लगभग 250 प्रगणक व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें जनगणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्हें जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि, आवश्यक सावधानियों एवं डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार मिश्र व बीईओ अशोक कुमार सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर ट्रेनिंग शुरू यह भी पढ़ें- किशनगंज : टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्...