बेगुसराय, अप्रैल 15 -- भगवानपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को मंगलवार को दूसरे दिन बाइट भवन में एचएलओ ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनर अनुपम कुमार, चंदन कुमार और शंभूनाथ ठाकुर ने बताया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप का उपयोग पूर्णतः पेपरलेस जनगणना के लिए किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने प्रगणकों व सुपरवाइजर को ऐप पर लॉगिन करने, डेटा संग्रह की तकनीकी प्रक्रिया, मकान सूचीकरण और डेटा सिंक करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि ऐप से घर-घर जाकर सटीक डेटा दर्ज होगा। बताया गया कि प्रत्येक प्रगणक को अपने निर्धारित क्षेत्र में हर परिवार की सटीक जानकारी ऐप के माध्यम से दर्ज करनी होगी। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, शिक...