पाकुड़, अप्रैल 29 -- भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मकान सूचीकरण, भवनों की पहचान, परिवारों का वर्गीकरण और डेटा संकलन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही डिजिटल माध्यम से सूचनाओं के संधारण व प्रपत्रों के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 05 प्रशिक्षक, 192 प्रगणक एवं 16 पर्यवेक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षकों का दूसरे दिन प्रशिक्षण आयोजित यह भी पढ़ें...