प्रगणक को तहसीलदार ने किया सम्मानित
पीलीभीत, मई 27 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र गांव दयालपुर के प्रगणक रामचंद्र लाल को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। तहसीलदार ने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रगणक की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी होती है। रामचंद्र लाल ने अपने समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से यह साबित किया है कि अगर नीयत साफ हो तो गांव स्तर पर भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। रामचंद्र लाल ने जनगणना की जिम्मेदारी को समय सीमा में शत प्रतिशत शुद्धता के साथ पूरा किया। तहसीलदार ने उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- गणना कार्य पूर्ण करने पर 13 प्रगणकों को किया गया सम्मानित इस मौके पर आरके सत्येंद्र सिंह सहित कई लेखपाल और सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.