सीवान, अप्रैल 25 -- महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत के सभागार में चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण नगर पंचायत के ईओ सह चार्ज पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को संपन्न हो गया। ईओ ने बताया कि मास्टर ट्रेनर विजय कुमार साह, छठू राम व तकनीकी सहायक विजय कुमार प्रजापति की देखरेख में विस्तार से व सफलता पूर्वक प्रशिक्षण चलाया गया। द्वितीय बैच में 37 पर्यवेक्षक व प्रगणकों ने भाग लिया। मौके पर कुमार राज कपूर टीपू, रूबी कुमारी, आफरीन परवीन, अनु कुमारी, मनोज कुमार व अनिल कुमार बैठा थे। यह भी पढ़ें- हसनपुरा नपं में जनगणना प्रशिक्षण में दूसरे बैच का हुआ समापन यह भी पढ़ें- प्रगणकों के लिए आयोजित प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.