अररिया, अप्रैल 21 -- पलासी (ए.स। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन, मनरेगा कार्यालय व हाई स्कूल पलासी में बीडीओ आदित्य प्रकाश की देखरेख में तीसरा सत्र के प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में राजेंद्र प्रसाद साह, अनिल मंडल,कृष्ण कुमार सरदार, सुरेश कुमार आदि शामिल थे। प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर राजेन्द्र प्रसाद व कृष्ण कुमार सरदार ने बताया कि यह ट्रेनिंग तीन दिनों तक चलेगा। यह प्रशिक्षण का अंतिम सत्र है। जो 22 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षक राजेन्द्र साह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना क्या है, इस के लाभ व सरकार क्यों करा रही है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र का आधार प्रदान करती है जनगणना:बीडीओ इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल हैं...