पाकुड़, अप्रैल 28 -- आगामी 2027 की जनगणना और मकान सूचीकरण के कार्यों को त्रुटिहीन और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार से जिले में व्यापक प्रशिक्षण अभियान का आगाज हो गया। विभिन्न केंद्रों पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन लगभग 230 शिक्षकों प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​​मध्य विद्यालय धनुष पूजा में आयोजित सत्र के दौरान कर्मियों को डेटा संग्रह की बारीकियों और जनगणना प्रपत्र भरने के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस केंद्र पर प्रशिक्षण की कमान 10 मास्टर ट्रेनर्स की टीम संभाल रही है, जिसमें मुख्य रूप से ​प्रसनजीत क्रिश्चियन,​जॉन हांसदा,​मुशर्रफ हुसैन,​मोहम्मद सलीम अंसारी, ​संदीप पांडे,​सत्यजीत दास के अलावा अन्य भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू ​​प्रशासन ने प्रशि...