पाकुड़, अप्रैल 10 -- महेशपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव कीअध्यक्षता में पीवीटीजी सर्वे कार्य का प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा उनके बीच पहचान पत्र का वितरण किया गया। विभिन्न गांव के प्रगणकों को प्रशिक्षण में बताया गया कि सरकार द्वारा पहाड़िया समुदाय के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं-सामाजिक सुरक्षा, केसीसी, पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य सभी प्रकार की योजनाओं का ऐप के माध्यम से सर्वे कर डेटा एंट्री करना है। प्रशिक्षण में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव के अलावे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज प्रकाश साह सहित विभिन्न गांव के प्रगणक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.