अयोध्या, अप्रैल 25 -- बीकापुर, संवाददाता । भारत की डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को देश दीपक विद्यालय में संपन्न हुआ। इसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना से संबंधित जानकारियां साझा की गई। प्रशिक्षण 23 अप्रैल से प्रारंभ होकर 25 अप्रैल तक आयोजित किया गया। इस दौरान 500 सुपरवाइजर और प्रगणकों को 10 कमरों में 50-50 की संख्या में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सुपरवाइजर और जनगणना प्रशिक्षुओं को 20 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण दे रहे अरुण कुमार शुक्ला और प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना के इस प्रथम चरण में मकान का विवरण, उसकी स्थिति, उपयोग तथा अन्य आवश्यक आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा इसके आधार पर जनसंख्या गणना के लिए सटीक आधार तैयार हो सकेगा। यह भी पढ़ें- 712 शिक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण, ...