रामगढ़, जून 1 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद अंतर्गत चार्ज शहरी क्षेत्र के सभी आठों वार्डों का जनगणना,हाउस लिस्टिंग कार्य को त्रुटिहीन बनाना है। इस के लिए नज़री नक्शों का पुनः सत्यापन अभियान 2 जून मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह अभियान आगामी 10 जून तक अनवरत चलेगा। यह भी पढ़ें- अवकाश के दिन भी पशीना बहा रहे है प्रगणकअभियान की जानकारी इसे लेकर चार्ज अधिकारी ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। ​आदेश के तहत क्षेत्र के सभी 35 पर्यवेक्षकों और 129 प्रगणकों को अनिवार्य रूप से इस प्रक्रिया में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रगणकों के साथ मिलकर नज़री नक्शों का गहन पुनः परीक्षण और सत्यापन करेंगे। यह पुनः सत्यापन कार्यक्रम रामगढ़ छावनी परिषद के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10.30 से 12.30 और शाम 3 - 5 बजे...