पूर्णिया, अप्रैल 21 -- मीरगंज, एक संवाददाता। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए मीरगंज में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत के सभा कक्ष में रविवार से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण 19 से 21 अप्रैल तक कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में घर-घर सर्वेक्षण, सटीक जानकारी संग्रहण और प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया जा रहा है। साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री और रियल टाइम रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कार्य तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित हो सके। यह भी पढ़ें- प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त, सटीकता पर जोर फील्ड ट्रेनर डॉ. प्रीति रंजन झा एवं ओम प्रकाश महतो ने मॉक ड्रिल और प्रायो...