प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के साथ दिया गया किट
कौशाम्बी, मई 18 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 55 प्रगणकों एवं नौ सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनर प्रभाकर मिश्र और रामभजन ने उपस्थित कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, सर्वेक्षण कार्य, परिवारों का विवरण दर्ज करने की विधि तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन डेटा संकलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति का सही विवरण दर्ज हो सके। प्रशिक्षण के बाद अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना किट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.