प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
जहानाबाद, अप्रैल 17 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय करपी में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संबंधित कर्मी भाग ले रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कुल 11 बैच बनाए गए हैं। सभी बैचों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो बैचों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष नौ बैचों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए पोर्टल को भी सक्रिय कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.