प्रख्यात मां नंदा राज जात यात्रा की तैयारियां शुरू
अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। उत्तराखंड की प्रसिद्ध मां नंदा राज जात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह यात्रा अगले साल अगस्त महीने में प्रस्तावित है। मां नंदा देवी राजजात यात्रा समिति तैयारियों को लेकर यहां पहुंची। यहां नगर पालिका चिलियानौला में बैठक कर यात्रा की योजनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने यात्रा रूट में रानीखेत को भी शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि एक दिन पड़ाव चिलियानौला पालिका में हो जाए तो इससे क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को पंख लगेंगे। हालांकि छंतोली रानीखेत की भी शामिल होती है। इस पर समिति ने आस पास की समितियों के साथ समन्वय बैठक कर प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजने को कहा। बैठक में समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, अशोक डिमरी, डा. संजय तिवारी, रणजीत सिंह, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.